परपेचुअल कॉन्ट्रैक्ट्स में प्रॉफिट और लॉस की गणना
मुनाफ़े और नुक़सान की गणना कॉन्ट्रैक्ट की सेटलमेंट मुद्रा पर आधारित होती है। उदाहरण के लिए, यदि कॉन्ट्रैक्ट USDT में दर्शाया गया है, तो इसका मूल्यांकन USDT में किया जाएगा।
ध्यान रखें कि वास्तविक (Realized) प्रॉफिट और लॉस अंतिम कीमत (last price) के आधार पर तय होता है, जबकि अनुमानित (Unrealized) प्रॉफिट और लॉस मार्क प्राइस द्वारा आँका जाता है।
USDⓈ-मार्जिन्ड कॉन्ट्रैक्ट्स (ETHUSDT) के लिए प्रॉफिट और लॉस की गणना
मान लीजिए कि आप 1,600 USDT पर 10 ETHUSDT परपेचुअल कॉन्ट्रैक्ट्स को शॉर्ट करते हैं। कीमत गिरकर 1,500 USDT हो जाती है और आप बाहर निकलते हैं। आपका मुनाफ़ा इस प्रकार होगा:
= (एग्ज़िट प्राइस - एंट्री प्राइस) * पोज़ीशन साइज
= (1,500 - 1,600) * (-10) = 1,000 USDT
मान लीजिए कि आप 1,400 USDT पर 25 ETHUSDT परपेचुअल कॉन्ट्रैक्ट्स को लॉन्ग करते हैं। कीमत गिरकर 1,300 USDT हो जाती है और आप बाहर निकलते हैं। आपका नुक़सान इस प्रकार होगा:
= (एग्ज़िट प्राइस - एंट्री प्राइस) * पोज़ीशन साइज
= (1,300 - 1,400) * (25) = -2,500 USDT
क्या आपको और सहायता चाहिए?
यदि आपके पास कोई अन्य प्रश्न हैं या किसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो कृपया हमारे हेल्प सेंटर पर जाएँ या सहायता के लिए हमारे चैटबॉटका उपयोग करें।
हम आपकी मदद के लिए सदैव तैयार हैं। ट्रेडिंग का आनंद लें!